असम में तूफान से 4 की मौत, 20 घायल
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तूफान की वजह से कामरूप, नलबारी, धुबरी और नागांव जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "धुबरी जिले के मनकाचर में हुए अलग-अलग हादसे में मकान ढहने और घरों की छतों पर पेड़ गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई है।"
इस इलाके में 12 से अधिक लोग घायल हो गए जबकि 50 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं कामरूप जिले में भी अनुमान के मुताबिक 300 घरों को नुकसान पहुंचा है।
हाजू से विधायक नुरुल हुसैन के मुताबिक पेड़ों के गिरने और बिजली के खंभों के उखड़ जाने से इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और तूफान की आशंका जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications