पाकिस्तान में 17 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारतीय मछुआरों को कराची पुलिस को सौंपा जाएगा।
भारत और पाकिस्तान में प्रति वर्ष दर्जनों मछुआरों को दोनों देशों की जल सीमा का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया जाता है। जिनमें से कई लोगों को वर्षो तक जेल में रहना पड़ता है।
हाल में ही संसद में उपलब्ध कराए गए आंकड़े के मुताबिक वर्तमान में 570 भारतीय पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं जिनमें से 510 मछुआरे शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications