अधिकारी के विदेश दौरे पर राजनीतिक बवाल
राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बुधवार को आईजीपी तोमिन जे. थाचेंकरी के कथित बिना आधिकारिक मंजूरी के मध्य पूर्व का दौरा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उधर, आईजीपी ने अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए एक नेता के खिलाफ एक कानूनी नोटिस जारी किया है।
मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन थाचेंकरी के विदेश दौरे को लेकर उनके खिलाफ जांच के आदेश दे चुके हैं।
थाचेंकरी ने केरल कांग्रेस (जैकब) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री टी. एम. जैकब के द्वारा आईजीपी के खिलाफ मंगलवार को कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने उनको को एक कानूनी नोटिस भेजा है।
जैकब ने थाचेंकरी के विदेश दौरे मामले का केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से पड़ताल कराने की मांग की है।
मुख्यमंत्री के आदेश पर आईजीपी के खिलाफ मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिबी मैथ्यू ने अपनी रिपोर्ट मंगलवार को सौंपी।
मीडिया की खबरों के मुताबिक मैथ्यू की रिपोर्ट में आईजीपी के विदेश दौरे की पुष्टि हो गई है।
राज्य कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चेन्नीथला ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री को मैथ्यू की रिपोर्ट पर आईजीपी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications