भारतीय कर्मचारियों का बॉस पर सबसे अधिक भरोसा

दुनिया भर में प्रतिभा प्रबंधन सेवाएं उपलब्ध कराने वाली लास एंजेलिस की कंपनी कोर्न/फेरी इंटरनेशनल ने 'कांफिडेंस इन लीडरशिप इंडेक्स' नामक सर्वेक्षण कराया जिसे मंगलवार को जारी किया गया।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि चीन, ब्राजील और रूस में कॉरपोरेट जगत में काम करने वाले भी अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों पर भरोसा रखते हैं। दूसरी तरफ अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में सीआईओ अपने अधीनस्थों का भरोसा जीतने में उतने कामयाब नहीं हो सके।

सर्वेक्षण में -100 (सबसे खराब) से +100 (सबसे अच्छा) के एक पैमाने पर भारत, चीन, ब्राजील और रूस के कर्मियों ने अपने सीईओ पर भरोसा दिखाते हुए क्रमश: 52, 53, 44 और 26 अंक दिए। वहीं कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में काम करने वाले कॉरपोरेट कर्मियों ने अपने सीईओ पर भरोसा नहीं दिखाया जिससे उन्हें क्रमश: -1, -4 और -5 अंक प्राप्त हुए।

भारतीय कॉरपोरेट कर्मचारियों ने अपने सीईओ पर भरोसे के लिए 81 और उनके कॉरपोरेट नेतृत्व को 78 अंक दिया जो 13 देशों में सबसे ज्यादा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के प्रति भरोसे में वृद्धि पिछले साल उस समय हुई जब अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से निकल रही थी।

कोर्न/फेरी लीडरशिप एंड टैलेंट कंसल्टिंग की एना दत्रा ने कहा कि कर्मचारियों का अपने सीईओ में भरोसे का बढ़ना इस बात का मजबूत संकेत है कि अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से बाहर निकल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+