मुंबई में डूबने से 3 की मौत
जोगेश्वरी के रहने वाले नौ बच्चे पिकनिक के दौरान मलाड में समुद्र किनारे दिन में करीब दो बजे तैरने के लिए गए।
अक्सा समुद्र तट पर पानी के तेज प्रवाह के चलते चेतावनी बोर्ड लगा हुआ था।
बृहदमुंबई नगर निगम के बचाव दल उनमें से छह लोगों को बचाने में सफल रहे। उन्हें बोरीवली के भगवती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में 18 वर्षीय सतीश बंसल, 10 वर्षीय आकास बंसल और 14 वर्षीय मयूर पटेल शामिल हैं।
बचाए गए लोगों में 12 वर्षीय सूरज यादव, 13 वर्षीय सन्नी बंसल, 12 वर्षीय विशाल, 20 वर्षीय गूड्ड यादव और जय पटेल शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications