अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा बरामद
गढा थाने के प्रभारी जे. एम. टेमरे ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "मेडिकल कॉलेज के नर्सरी वार्ड में भर्ती चार माह के बच्चे को मंगलवार को पूर्व नर्स डोरिस ने चुरा लिया था और बच्चे को कंचनपुर में रहने वाली अपनी बहन को यह कहते हुए सौंप दिया था कि बच्चे की मां बहुत बीमार है लिहाजा उसे तीन चार दिन के लिए अपने पास रख ले।"
डोरिस के जीजा फेड्रिक डेविड ने बुधवार सुबह बच्चे के चोरी होने की खबर और तस्वीर अखबारों देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
टेमरे के अनुसार बच्चे को फिर से अस्पताल के नर्सरी वार्ड को सौंप दिया गया है। डोरिस पूर्व मे मेडिकल कालेज के अस्पताल में नर्स रह चुकी थी और वर्तमान में उसका तबादला मंडला में हो गया है। पुलिस ने डोरिस के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications