कोच्चि आईपीएल को उपलब्ध धन की आयकर जांच शुरू
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, "जांच महानिदेशालय कोच्चि ने आज नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले पर चर्चा की। विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।"
प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "यह मामला अब सार्वजनिक हुआ है। इसलिए हम इसकी जांच करने को बाध्य हैं। इस समय जांच मुख्य रूप से दस्तावेजों पर आधारित है। इसमें अभी तक कोई औपचारिक शिकायत शामिल नहीं है।"
प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच में कोई समय सीमा नहीं तय की जा सकती।
वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत 'डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस' के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ऐसे मामलों की जांच में मुख्य जोर इस बात का पता लगाना होता है कि पैसा वैध स्रोत से आया है या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications