बसपा नेता की गोली मारकर हत्या
पुलिस के मुताबिक शहर के कोतवाली क्षेत्र में बसपा का विरोध प्रदर्शन और जनसभा का कार्यक्रम था। भारी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बसपा के समन्वयक छिथु प्रसाद मंच से भाषण दे रहे थे। तभी मंच पर किनारे की तरफ बैठे हनुमान शरण शुक्ला को अज्ञात अपराधी गोली मार कर मौके से फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी भरत यादव ने संवाददाताओं को बताया कि गोली बसपा नेता की कनपटी से सटाकर मारी गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया यहां उनकी मौत हो गई।
यादव ने कहा कि फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से एक तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक बसपा नेता गोंडा जिला पंचायत के सदस्य थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications