माइक्रोसॉफ्ट की आंतरिक सूचना प्रौद्योगिकी सेवा का जिम्मा इंफोसिस को

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इंफोसिस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस समझौते का खुलासा किया। इंफोसिस की ओर से कहा गया कि तीन साल के समझौते के तहत माइक्रोसॉफ्ट के लिए दुनिया भर में आंतरिक सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के प्रबंधन की जिम्मेदारी कंपनी को मिली है। इंफोसिस की इस घोषणा के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भी इसकी पुष्टि की।

इंफोसिस की विज्ञप्ति में कहा गया, "समझौते के तहत इंफोसिस क्रियान्वयन प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सरल बनाएगी। सेवा और सहयोग को आसान बनाने पर जोर दिया जाएगा और विडोज 7 जैसे माइक्रोसॉफ्ट के अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर का प्रयोग करके उद्यम लागत में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।"

विज्ञप्ति में इस समझौते के वित्तीय और अन्य पहलुओं का जिक्र नहीं किया गया।

इस समझौते को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अपनी लागत में कटौती करने की योजना की दिशा में उठाया हुआ एक कदम माना जा रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट के सेवा प्रबंधन के महाप्रबंधक जिम डुबोयस ने कहा, "इंफोसिस द्वारा विकसित पूर्ण एकीकृत सेवा से हमें अपने आंतरिक कर्मचारियों और सहयोगियों को दी जाने वाली अंतिम-उपभोक्ता कंप्यूटर सेवाओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही नई प्रौद्योगिकी को विकसित करने के लिए खोजों और निवेश को भी मजबूती मिलेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+