हड़ताल के दौरान वैकल्पिक इंतजाम करें संस्थान : पीएसईबी

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब राज्य बिजली बोर्ड (पीएसईबी) के कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ गुरुवार और शुक्रवार को हड़ताल का आहृवान किया है। इसके मद्देनजर पीएसईबी ने राज्यभर के अस्पताल, रेलवे और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है।

पीएसईबी के अधकारियों ने कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के मद्देनजर आवश्यक सेवाओं मसलन अस्पताल, सार्वजनिक स्वास्थ्य और रेलवे के अधिकारियों को इसके वैकल्पिक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

पीएसईबी के अध्यक्ष एच. एस. बरार ने कहा, "अधिकतर आवश्यक सेवा मुहैया कराने वाले संस्थानों के पास खुद का जेनरेटर और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। हमने उन्हें हड़ताल के दौरान व्यावधान पैदा होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा है।"

उन्होंने बताया, "यद्यपि प्रदर्शन के दौरान पैदा होने वाली बाधा को देखते हुए सभी हिस्सों में नियमित बिजली आपूर्ति के इंतजाम को सुनिश्चित किया गया है।"

कर्मचारी संघ पीएसईबी केनिजीकरण का विरोध कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+