चीन में भूकंप, 400 मरे, 10,000 घायल (लीड-4)

बीजिंग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के पश्चिमोत्तर किघई प्रांत में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप में लगभग 400 लोग मारे गए और 10,000 से अधिक घायल हो गए।

चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 7.49 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र युशू में जमीन के अंदर 33 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद भूकंप के 18 और झटके महसूस किए गए।

समचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र युशू के एक अधिकारी ने बताया कि "भूकंप में ढही इमारतों के मलबे में दबने से करीब 400 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी तक टनों मलबे में दबे हैं।"

भूकंप के बाद बिजली व दूरसंचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं।

एक लाख लोगों की आबादी वाला ग्येगू शहर सदमे में है।

करीब 700 सैनिक मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं जबकि सैनिक और चिकित्सा कार्यकर्ताओं सहित 5,000 अतिरिक्त बचावकर्मी भूंकप प्रभावित क्षेत्र में भेजे गए हैं।

एक सैन्य अधिकारी कांग जिफू ने कहा, "हमारी शीर्ष प्राथमिकता छात्रों को बचाना है। स्कूल हमेशा से ऐसे स्थल रहे हैं, जहां अधिक लोग मौजूद रहते हैं।"

एक अन्य अधिकारी झोउहुएक्जिया ने बताया कि ग्येगू में 85 प्रतिशत से अधिक मकान ढह गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी शी हुआजिए ने बताया कि कई स्कूली बच्चे भी मलबे मे दबे हुए हैं लेकिन उनकी संख्या के बारे मे अभी पता नहीं चल पाया है।

पड़ोसी क्वेम्डो स्वायत्त क्षेत्र और तिब्बत के अन्य हिस्सों में भी भूंकप के जोरदार झटके महसूस किए गए।

राहत सामग्री पहुंचाने और बचाव कार्य में दो विमानों की मदद ली जा रही है।

चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र के लियू जी ने चेतावनी दी है, "आने वाले कई दिनों में यहां रिक्टर पैमाने पर छह से ज्याद तीव्रता के भूकंप आने की संभावना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+