मुस्कुराने से 7 वर्ष बढ़ जाती है जिंदगी
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मिशिगन के वेनी स्टेट विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने 1952 के बेसबॉल रजिस्टर में प्रकाशित हुईं प्रमुख लीग बेसबॉल खिलाड़ियों की 230 तस्वीरों का अध्ययन किया था। अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं ने इन खिलाड़ियों को अलग-अलग सूचियों में रखा था।
शोध के परिणामों से पता चला कि बिल्कुल भी न मुस्कुराने वाले 184 खिलाड़ियों की औसत आयु 72.9 वर्ष थी। हल्का मुस्कुराने वाले खिलाड़ियों की औसत आयु 75 वर्ष थी लेकिन खुलकर मुस्कुराने वाले लोगों की औसत आयु उनके सपाट चेहरे वाले साथियों की अपेक्षा सात वर्ष अधिक मतलब 79.9 वर्ष थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications