मथुरा में कबाड़ की दुकान में विस्फोट, 2 मरे
शहर के गोविंदनगर थाना प्रभारी पंकज राय ने आईएएनएस से कहा कि दोपहर बाद नई बस्ती इलाके में स्थित एक कबाड़ की दुकान में विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
राय ने बताया कि मरने वालों की तादाद में बढ़ोतरी हो सकती है। विस्फोट में घायल आठ लोगों में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता मौके का मुआयना कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications