पुलिस को चकमा देने के लिए भेड़ की खाल पहनी
अखबार 'द सन' के मुताबिक दोनों अपराधी मैक्सीमिलियानो पेरियारा और एरिएल डियाज अर्जेंटीना के अति सुरक्षा वाली जेल से एक सप्ताह पहले फरार हुए थे। फरार होने के बाद दोनों ने एक पशु फार्म से भेड़ की खाल चुराई और उसका प्रयोग कर पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तार होने से बच गए।
दोनों अपराधी करीब 300 पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों अपराधियों को स्थानीय लोगों ने रात में एक खेत में भागते हुए देखा था।
पुलिस ने बताया कि हजारों भेड़ों में दो लोगों की पहचान करना काफी मुश्किल होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications