समतल हो पद्मा नदी, ढाका में मानव श्रृंखला
समाचार पत्र 'न्यू एज' के बुधवार को प्रकाशित अंक के मुताबिक पश्चिम बंगाल की सीमा पर राजशाही के उप-जिले गोडागारी के निवासियों ने नदी के सामान्य बहाव के लिए उसका समतलीकरण करने की मांग करते हुए एक मानव श्रृंखला बनाई और जुलूस निकाला।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से के पर्यावरण की रक्षा करने और लोगों की जीविका के साधन को बचाने के लिए नदी का समतलीकरण करना एक तात्कालिक जरूरत है।
भारत व बांग्लादेश के बीच 1997 में हुई गंगा जल संधि के तहत पद्मा नदी को गंगा नदी से पानी मिलता है।
बांग्लादेश की ज्यादातर नदियों में गाद जमा हो रही है और इसकी मुख्य वजह यह है कि 1947 में ब्रिटिश काल समाप्त होने के बाद से इन नदियों का समतलीकरण नहीं किया गया है।
प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने समतलीकरण के काम को प्राथमिकता दी है। नदियों से गाद हटाने के लिए भारत से दिए गए एक करोड़ डॉलर के कर्ज का इस्तेमाल किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications