छत्तीसगढ़ में लू जारी
रायपुर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को जबरदस्त लू चलती रही और कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर शहर में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा। कोरबा जिले के कटघोरा, बिलासपुर जिले के लोर्मी में भी इतना ही तापमान दर्ज किया गया।
उधर,धामतारी शहर और राजनंदगांव में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम केंद्र के एक बयान में कहा गया है कि राज्य में पिछले पांच वर्षो के दौरान मध्य अप्रैल में इस साल का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
राज्य में 10 अप्रैल के बाद लू लगने की वजह से 33 लोग बीमार पड़े हैं और उन्हें डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोरबा जिल में पिछले हफ्ते लू की वजह से तीन बच्चों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications