बैतूल से अगवा किशोरी भोपाल में बरामद
भोपाल में हनुमानगंज थाने के प्रभारी अमित सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि बैतूल जिले के बैतूल बाजार इलाके से लापता हुई किशोरी को काजीकैंप इलाके से तीन युवकों के साथ पकड़ा गया। इसके बाद किशोरी और तीनों युवकों को बैतूल जिले की पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार 12 फरवरी को बैतूल बाजार से यह किशोरी अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी आधार पर पुलिस ने किस्मत, इमरान, जुबैदुल्ला नामक तीन युवकों को धर दबोचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications