मनमोहन विदेश में और थरूर बटोर रहे हैं सुर्खियां (वाशिंगटन डायरी)

मनीष चांद

वाशिंगटन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जब भी विदेश दौरों पर होते हैं तभी विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर सुर्खियों में छा जाते हैं। थरूर ने मनमोहन की वाशिंगटन यात्रा के दौरान भी अपनी इस कला का इजहार किया। यह लगातार दूसरी बार है जब थरूर ने प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर देश में खलबली मचाई है।

गत फरवरी में मनमोहन सिंह रियाध के दौरे पर थे। उस दौरान उन्होंने बयान दिया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच सउदी अरब मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। उनका यह बयान सुर्खियों में रहा।

इस बार जबकि प्रधानमंत्री वाशिंगटन में हैं, थरूर के करीबी मित्र सुनंदा पुष्कर से संबंधों और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नई नवेली टीम कोच्चि की फ्रेंचाइजी में उनकी हिस्सेदारी के खुलासे की खबर सुर्खियां बटोर रही है। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान मीडिया के साथ-साथ अधिकारी भी थरूर के ट्विटर संदेशों पर पैनी निगाह रखे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने जब पूछा, ये आईपील क्या है :-

अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की क्रिकेट में कोई खास दिलचस्पी नहीं हैं। अरबों रुपयों के वारे-न्यारे कर रहे आईपीएल से तो वह पूरी तरह अनजान हैं। आईपीएल में कोच्चि की टीम में हिस्सेदारी को लेकर जहां चारों ओर थरूर की चर्चा हो रही है, वहीं प्रधानमंत्री अपने अधिकारियों से आईपीएल के बारे में बारे में जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने अपने एक सहयोगी से पूछा, "ये आईपीएल क्या है।" सहयोगी ने प्रधानमंत्री को विस्तार से आईपीएल के बारे में बताया। संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनसे थरूर विवाद पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि स्वदेश लौटने के बाद वह इसकी पड़ताल करेंगे।

जब प्रधानमंत्री ने किया गिलानी पर व्यंग्य :-

आम तौर पर शांत और मृदु स्वभाव के लिए परिचित प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपनी हाजिर जवाबी से सभी को चकित कर दिया। संवाददाताओं ने जब उनसे पूछा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से दो मिनट की हुई उनकी मुलाकात के दौरान क्या बातें हुईं, तो इसके जवाब में उन्होंने व्यंग्य भरे अंदाज में मुस्कराते हुए कहा, "पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था में प्रधानमंत्री को अत्यधिक शक्तियां प्रदान करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के पाकिस्तानी संसद से पारित होने पर मैंने उन्हें बधाई दी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+