ज्यादा खुश रहती हैं महिलाएं

वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक अध्ययन के अनुसार ज्यादातर महिलाएं जहां भी रहती हैं वहां अपने जीवन की गुणवत्ता और काम व खाली समय के बीच सामंजस्य का आनंद लेती हैं।

एक तिहाई से अधिक महिलाओं ने अपनी खुशहाली को 10 में से आठ अंक दिए हैं।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि विवाहित या सेवानिवृत्त महिलाएं ज्यादा खुश रहती हैं।

'फर्स्ट डायरेक्ट' बैंक ने इस अध्ययन में 4,423 युवाओं के बीच सर्वेक्षण कराया था। अध्ययनकर्ता नटाली कोवेन कहती हैं, "यह स्पष्ट है कि लैंगिक भिन्नता का हमारी संतुष्टि में महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज-कल की जीवन की छोटी-मोटी खुशियां जैसे अपना पसंदीदा टेलीविजन शो देखने, संगीत सुनने या अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताने से महिलाओं को अपने जीवन से प्रेम करने में मदद मिलती है।"

यद्यपि केवल प्रेम के क्षेत्र में ही महिलाएं पुरुषों से कम संतुष्ट रहती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+