स्वदेशी क्रायोजनिक इंजन से प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू

बेंगलुरू, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वदेशी तकनीक से विकसित क्रायोजनिक इंजन के साथ एक भारी रॉकेट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से छोड़ने की उल्टी गिनती बुधवार को शुरू हो गई। यह रॉकेट एक अत्याधुनिक संचार उपग्रह को भू समकालिक कक्षा में स्थापित करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निदेशक एस. सतीश ने आईएएनएस को बताया, "श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में सुबह 11.27 बजे इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई। भू-समकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी-डी 3) के जरिए भू-समकालिक प्रायोगिक उपग्रह (जीसैट-4) को गुरुवार को 16.27 बजे प्रक्षेपित करने की सभी तैयारियां संपन्न हो गई हैं।"

इस रॉकेट का वजन 416 टन है जिसमें 200 टन तरल प्रणोदक भरा हुआ है।

सतीश ने कहा, "इस दौरान 2.2 टन के उपग्रह और 50 मीटर लंबे रॉकेट की बैटरियों को चार्ज करने और कुछ अनिवार्य जांच के काम को पूरा किया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+