ब्रेन स्कैन में दिखा मोटे होने का डर
वाशिंगटन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। एक शोध के दौरान ब्रेन स्कैन में यह बात सामने आई है कि जो महिलाएं अपनी शारीरिक बनावट को लेकर चिंतित नहीं रहती हैं उन्हें मोटे होने का डर बना रहता है।
अमेरिका में स्थित 'ब्रिघम यंग युनिवर्सिटी' (बीवाईयू) के अनुसंधानकर्ताओं ने एमआरआई तकनीक का इस्तेमाल कर देखा कि उन महिलाओं के दिमाग में क्या चल रहा है, जो अपनी शारीरिक बनावट से बिल्कुल अनजान हैं।
दिलचस्प बात यह है कि महिलाओं के दिमाग के एक हिस्से में मोटापे को लेकर प्रक्रियाएं चलती रहती हैं, वहीं पुरुषों में इस तरह के लक्षण नहीं पाए गए।
बीवाईयू के विशेषज्ञ मार्क एलेन ने कहा, "जिन महिलाओं में खाने की बुरी लत नहीं है और अपनी शारीरिक बनावट को लेकर कोई चिंता नहीं है, इसके बावजूद उनके दिमाग में मोटे होने का डर बना रहता है।"एलेन ने यह शोध स्नातक छात्र टाइलर वोवेन्स और मनोविज्ञान के प्रोफेसर दियान स्पैंगलर के साथ मिलकर किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications