परमाणु आतंकवाद के खिलाफ तत्काल कदम उठाएं : संयुक्त राष्ट्र
एक पहले से तैयार टिप्पणी में बान ने मंगलवार को परमाणु आतंकवाद को रोकने, परमाणु सामग्री को सुरक्षित करने, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को मजबूत करने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को शामिल करने और परमाणु नि:शस्त्रीकरण और अप्रसार की समानांतर प्रगति के पांच सूत्रों को पेश किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 47 देशों के परमाणु सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बान ने कहा, "केवल एक हमले से भारी संख्या में लोग हताहत हो सकते हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल सकती है।"
बान ने परमाणु आतंकवाद के खतरे से निपटने के इरादे से तैयार पहले के कार्यक्रमों को लागू करने पर समर्थन की कमी के प्रति निराशा जाहिर की।
बान ने नि:शस्त्रीकरण और परमाणु अप्रसार के मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से और अधिक भागीदारी तथा दोनों क्षेत्रों में अधिक प्रगति हासिल करने का आग्रह किया। उन्होंने परमाणु मुद्दों पर नियमित बैठकें आयोजित करने के लिए भी कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications