पसंदीदा नौकरी दिलाने में मददगार है मेलजोल

वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार विशेषज्ञों का मानना है कि जिम में या स्कूल में नौकरी प्राप्त करने के संबंध में लोगों के साथ बातचीत ठीक वैसे ही मददगार साबित हो सकती है जैसे नौकरी के लिए अपने बायोडाटा को कई जगह भेजने और रिक्तियों को भरने का फायदा होता है।

नौकरी संबंधी सलाह देने वाली एक वेबसाइट 'करियरप्लान4 डॉट मी' के अनुसार अब करीब 80 फीसदी नौकरियां मेलजोल के माध्यम से ही सामने आती हैं।

वेबसाइट के सह-संस्थापक टोर मैकलियोड कहते हैं, "सही नियुक्ति एजेंसियों के माध्यम से नौकरी खोजिए। नौकरियों के विज्ञापन देखिए लेकिन इस बात का ध्यान रखिए कि नौकरी पाने का मूलमंत्र नौकरी खोजना और उस पर काम करना ही है। इसके साथ ही अपने लिए हर अवसर खुले रखिए।"

विशेषज्ञों का सुझाव है कि नौकरी के इच्छुक लोग नए और उपयुक्त लोगों से रोजाना बातचीत करें। यह बातचीत इंटरनेट के माध्यम से भी हो सकती है और आमने-सामने की भी हो सकती है। इसके साथ ही अपना परिचय क्षेत्र बढ़ाने के भी प्रयास करते रहने चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+