मायापुरी में विकिरण के ताजे स्रोत का पता चला
पुलिस ने मंगलवार को जब इलाके की छानबीन की तो विकिरण का ताजा स्रोत 'कोबाल्ट 60' पाया गया। पुलिस के अनुसार इस बार विकिरण का स्रोत छोटे आकार में था जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजन भगत ने बताया, "इस स्रोत का पता चला और इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा इसे निष्क्रिय कर दिया गया। पूरा इलाका सुरक्षित है और इलाके को खाली कराने की कोई जरूरत नहीं है।"
पिछले दिनों पश्चिमी दिल्ली के इसी इलाके में विकिरण हुआ था और इलाके में सातवें व्यक्ति में विकिरण का असर दिखने के बाद पुलिस ने छानबीन आरंभ की थी। बीमारे पड़े सातवें व्यक्ति का उपचार भी अखिल भारतीय आयुविज्र्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा है।
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डी. के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "सातवें बीमार व्यक्ति की पहचान बाबूलाल के रूप में हुई है। उसमें लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल में पांच और व्यक्तियों का इलाज चल रहा है जिनमें राजेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications