भारत ईरान पर प्रतिबंधों के पक्ष में नहीं

Manmohan Singh
वाशिंगटन। ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों के लिए जहां अमेरिका समर्थन जुटाने में लगा है वहीं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा है कि भारत ईरान के परमाणु कार्यक्रम के पक्ष में नहीं है लेकिन प्रतिबंधों से केवल गरीबों को नुकसान होगा।

मनमोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने ओबामा से कहा "हम ईरान की परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा के पक्ष में नहीं हैं। मैंने उनसे यह भी कहा कि परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर करने के नाते ईरान को परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग का अधिकार है।"

पढ़ें- देश-विदेश की खबरें

परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन के समाप्त होने के बाद मंगलवार को सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "परंतु प्रतिबंधों के मुद्दे पर मैंने ओबामा से कहा कि मेरा मानना है कि प्रतिबंधों से वास्तव में उद्देश्य हासिल नहीं होगा।" परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में ओबामा ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास किया था।

सिंह ने कहा कि प्रतिबंधों से देश के गरीब ही अक्सर प्रभावित होते हैं। जहां तक देश के सत्ता प्रतिष्ठानों का संबंध है, प्रतिबंधों से वे बहुत कम प्रभावित होते हैं। यह पूछे जाने पर कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनैशियो लूला डी सिल्वा की तरह क्या वह भी तेहरान यात्रा की योजना बना रहे हैं, प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध है लेकिन इतनी शीघ्र वह ईरान यात्रा की योजना बनाने में अक्षम हैं। प्रधानमंत्री ब्रिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को ब्रासिलिया जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+