माकपा ने की थरूर के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर के इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने कहा है कि जब तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोच्चि की टीम में हिस्सेदारी होने के आरोपों से वह बरी नहीं हो जाते तब तक के लिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

माकपा पोलित ब्यूरो की ओर से जारी एक बयान के जरिए आईपीएल में हो रहे धन के प्रवाह का स्रोत पता लगाने के लिए इसकी जांच करने की मांग की गई है। बयान में कहा गया है कि कोच्चि टीम की फ्रेंचाइजी में थरूर का शामिल होने कई सवाल खड़े करता है।

इसके मुताबिक, "अब यह साफ हो गया है कि उनसे (थरूर) संबंधित एक व्यक्ति की कोच्चि टीम में 19 फीसदी हिस्सेदारी है। आईपीएल सिर्फ खेल नहीं है बल्कि व्यवसाय का एक बड़ा जरिया भी है। जिसमें पैसों की बरसात हो रही है। ऐसे मामले में किसी केंद्रीय मंत्री का शामिल होना, अनुचित है।"

"थरूर को अविलंब अपने पद से तब तक के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए जब तक वह आरोपों से बरी नहीं हो जाते।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+