बिहार में चक्रवात से 12 की मौत
अररिया जिले के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात करीब 11़15 बजे तेज आंधी शुरू हुई जो 12़ 20 बजे तक चलती रही।
अररिया के उप विकास आयुक्त एवं प्रभारी जिला पदाधिकारी उदय कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को दूरभाष पर बताया कि इस चक्रवात से जिले में कुल सात लोगों की मौत की सूचना है। उन्होंने बताया कि चक्रवात से अररिया में जेल की एक दीवार भी गिर गई।
कुमार के अनुसार जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा यहां के कैदियों को पूर्णिया जेल भेजने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरी क्षति का आकलन करवाया जा रहा है।
किशनगंज जिले में दो तथा पूर्णिया जिले में तीन लोगों की मौत की खबर है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या में और वृद्घि हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications