दिल्ली में खुशनुमा सुबह लेकिन दोपहर गर्म
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते बुधवार को दिल्ली की सुबह खुशनुमा रही लेकिन दिन में गर्मी बरकरार रही। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप रहेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।"
उक्त अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे मौसम में 38 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
आईएमडी के अनुसार, राजधानी में दो दिन लगातार इस मौसम का सबसे उच्च अधिकतम तापमान रहने के बाद मंगलवार शाम को इसमें थोड़ी कमी आई। दिन में हालांकि तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications