भारत, चीन सीमा मुद्दा सुलझाने के लिए प्रयासरत : मनमनोहन

अमेरिका के चार दिवसीय दौरे के अंत में मनमोहन सिंह ने पत्रकारों से कहा, "हमारे बीच सीमा समस्या है और इसे हल किया जा रहा है। हम समस्या के व्यावहारिक हल के लिए कड़ा प्रयास कर रहे हैं। परंतु हम दोनों का मानना है कि इसमें कुछ समय लगेगा।"

प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि सीमा विवाद के हल होने तक दोनों पक्षों ने नियंत्रण रेखा पर शांति कायम रखने का फैसला किया है।

मनमोहन सिंह और हू वाशिंगटन में 47 देशों के परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे लेकिन उन्होंने ब्राजील, भारत,रूस और चीन के ब्रिक शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय वार्ता करने का फैसला किया।

बिक्र शिखर सम्मेलन और भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के आईबीएसए शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार को ब्रासिलिया रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों का जलवायु परिवर्तन सहित वैश्विक मुद्दों पर समान रुख है। कोपेनहेगन सम्मेलन में भारत और चीन ने अपनी स्थिति कायम करने के लिए एक साथ काम किया।

भारत और चीन का द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 40 अरब डॉलर हो गया है। चीन अब भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+