घंटों बाद भी धधक रही है ठाणे फैक्टरी
शाहापुर थाने के पुलिस निरीक्षक शिवनाथ शिंदे ने बताया कि बामने गांव में फैक्टरी की छत सुबह तड़के दो बजे के करीब ढह गई। किसी के घायल होने का समाचार नहीं है।
शिंदे ने आईएएनएस को बताया, "आग और ज्यादा नहीं फैली है लेकिन फैक्टरी के परिसर में रखे गए भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ अब तक धधक रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि फैक्टरी में आग मंगलवार को सुबह 5.30 मिनट के आसपास लगी थी । आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं लेकिन शिंदे के मुताबिक आग पर कब तक काबू पाया जा सकेगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
शिंदे ने कहा कि शाहापुर, ठाणे, नवी मुंबई, मुंबई, भिवंडी और नासिक से आई 20 से अधिक दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर घटनास्थल पर मौजूद हैं। किसी भी आपात स्थिति में आसपास के आठ गांवों को खाली करने के लिए सतर्क कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications