देश का भविष्य गरीबों के हाथ : राहुल
अंबेडकरनगर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का कहना है कि भारत की असली ताकत देश के गरीब, पिछड़े और दलित हैं। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य गरीबों के हाथ है।
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "हिंदुस्तान की शक्ति गरीब और पिछड़े हैं। मैं मानता हूं कि देश का भविष्य गरीबों के हाथ में हैं।"
उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान दो तरह का है। एक हिंदुस्तान शहरों में बसता है तो दूसरा गावों में जहां गरीब और दलित रहते हैं। मैं इसी हिंदुस्तान की बात कर रहा हूं। मैं गरीबों और दलितों के घर जाता हूं तो विपक्ष के लोग सवाल खड़े करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications