राहुल अब अम्बेडकर के चित्र पर करेंगे माल्यार्पण

स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डा. अम्बेडकर का एक विशाल चित्र बनवाया है और उसे रैली स्थल पर लगाया गया है। राहुल इस रैली को संबोधित करेंगे और इसके बाद वह कांग्रेस की 125वीं वर्षगांठ के अभियान की शुरुआत करेंगे और 'यात्रा' पर निकलेंगे। ज्ञात हो कि अम्बेडकरनगर मुख्यमंत्री मायावती का गढ़ माना जाता है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा, "बाबा साहब की जयंती के अवसर पर राहुलजी हर हाल में अम्बेडकरनगर आएंगे। स्वाभाविक तौर पर वह बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करते लेकिन प्रशासन ने इस राह में कई बाधाएं पैदा कर दी है। वे अब बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे।"

प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेस के आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि कांग्रेस की ओर से अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण की अनुमति नहीं मांगी गई थी।

श्रीवास्तव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "बाबा साहब जैसी हस्ती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए, वह भी उनकी जयंती के दिन, मुझे नहीं लगता कि इसके लिए सरकार की अनुमति लेने की कोई आवश्यकता है।"

इस बीच मूर्ति स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।

अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सुरक्षा व्यवस्था इसलिए है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और कानून-व्यवस्था बने रहे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+