बहन की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास
पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी एन.एस.भोंसले पाटील के मुताबिक 29 वर्षीय सब्रोजीत बोस ने हिनजेवाड़ी स्थित अपने घर में 3 बजे सुबह ही अपनी छोटी बहन प्रियदर्शिनी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
बाद में बोस ने खुदकुशी करने का प्रयास किया लेकिन जिंदा बच गया। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
पाटील ने आईएएनएस को बताया, "प्राथमिक जांच के मुताबिक आरोपी का उसकी बहन के साथ विवाद चल रहा था। आरोपी की बहन पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। सब्रोजीत मानसिक रोग से ग्रस्त है। "
उल्लेखनीय है कि दोनों भाई-बहन कोलकाता के नारकेल बगान इलाके के निवासी हैं। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications