सांसद को दिल्ली के फोन से मिली धमकी

यादव ने बुधवार को बताया कि सीवान के पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जांच के क्रम में बताया है जिस मोबाइल से उन्हें संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी, वह दिल्ली का है। इधर, सीवान के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार जैन ने बताया कि इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उस मोबाइल धारक तक पुलिस पहुंच जाएगी, जिसने सांसद को जान से मारने की धमकी दी थी।
पढ़ें- राजनीति की खबरें | देश-विदेश की ताजा खबरें
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को यादव को सीवान से पटना जाने के क्रम में छपरा के पास मोबाइल नंबर 09013180292 पर मोबाइल नंबर 09210782038 से एक मैसेज आया था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी और परिवार की महिलाओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। जिसकी शिकायत सांसद ने सीवान पुलिस अधीक्षक और छपरा पुलिस अधीक्षक से की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications