दिल्ली के कबाड़ बाजार में आग
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुंडका इलाके में प्लास्टिक के एक कबाड़ बाजार में बुधवार को आग लग गई। इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तड़के 3.30 बजे हुआ। तीन दिन पहले भी इसी बाजार में आग लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "आग फिरनी मार्ग स्थित पूरे प्लास्टिक बाजार में फैल गई। हमने तत्काल 30 दमकल गाड़ियों को भेजा। आग पर काबू पा लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications