थरूर पर कार्रवाई तथ्यों की जांच के बाद: प्रधानमंत्री (लीड-1)

प्रधानमंत्री से वाशिंगटन में मंगलवार को जब पत्रकारों ने थरूर के मामले पर सवाल पूछे तो उन्होंने कहा, "मेरे पास सारे तथ्य नहीं हैं। जब मैं वापस जाऊंगा तो इस बारे में जानकारी लूंगा। इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की जाएगी।"

सिंह ने कहा, "हम अफवाहों और मीडिया रिपोर्टों के आधार पर कदम नहीं उठा सकते।"

थरूर पर कोच्चि फ्रेंचाइजी में अपनी महिला मित्र सुनंदा पुष्कर को हिस्सेदारी दिलाने के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने थरूर के इस्तीफे की मांग भी कर चुकी है। थरूर सुनंदा से अपनी नजदीकी रिश्तों को स्वीकार कर चुके हैं।

यह पूरा विवाद पिछले दिनों उस समय खड़ा हुआ जब आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने कोच्चि फ्रेंचाइजी के सभी मालिकों के नाम ट्विटर पर सार्वजनिक कर दिए। इसमें एक नाम सुनंदा का भी था और इसी वजह से थरूर भी विवादों में आ गए।

कहा यह भी कहा गया है कि कोच्चि को फ्रेंचाइजी दिलाने में थरूर ने अपने रसूख इस्तेमाल किया और इस बारे में उन्होंने मोदी को फोन भी किया था। थरूर ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया और सोमवार को सीधे मोदी को कटघरे में खड़ा कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+