भारत-न्यूजीलैंड के बीच शिक्षा क्षेत्र में समझौता

ऑकलैण्ड, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। शिक्षा के क्षेत्र में संबंधों को विस्तार और मजबूती देने के उद्देश्य से भारत और न्यूजीलैंड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल की 11 से 13 अप्रैल के बीच न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में न्यूजीलैंड सरकार ने कहा है कि न्यूजीलैंड के शिक्षा मंत्री एन टॉली और सिब्बल ने दोनों देशों के बीच शिक्षा क्षेत्र के संबंधों को व्यापक करने और मजबूती देने वाले इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सिब्बल ने कहा कि उच्च शिक्षा, शोध कार्यों में सहयोग, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा और तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोगात्मक परियोजनाओं को शुरू करने व अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना है।

भारत और न्यूजीलैंड इस बात पर भी सहमत हैं कि दोनों देशों के शिक्षण संस्थाओं के अधिकारियों और अन्य पेशेवरों को एक-दूसरे के देश में जाकर सहयोग करना चाहिए। साथ ही संस्थागत सहयोग को प्रोत्साहन देने पर भी सहमति बनी है।

सिब्बल ने कहा कि भारत में हजारों शिक्षकों की जरूरत है इसलिए न्यूजीलैंड यहां शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की दिशा में काम कर सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए दोनों देशों में संभावनाएं हैं।

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार अध्यक्ष वेंसेसलॉस एंथोनी ने कहा कि इस समझौते से न्यूजीलैंड के शिक्षा क्षेत्र को भारत के शिक्षा क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+