बिहार में 551 केन्द्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि इस परीक्षा द्वारा राज्य में 2,627 पुलिसकर्मियों को भर्ती किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस जवानों के अलावा दंडाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
नीलमणि के मुताबिक पुलिस भर्ती परीक्षा में करीब 2,90,000 आवेदन आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications