नक्‍सलियों पर हवाई हमले की जरूरत नहीं: नाइक

PV Naik
इलाहाबाद। नक्‍सलियों के खिलाफ हवाई हमले करने का मन बना रहे गृह मंत्रालय की बात पर भारतीय वायुसेना के अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल प्रदीप वसंत नाइक ने कहा है कि वायुसेना नक्‍सलियों से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। वो किसी भी प्रकार की चुनौती से लड़ने में सक्षम है। लेकिन फिलहाल हवाई हमले की जरूरत नहीं है। कार्रवाई पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार को करना होगा।

मध्य कमान मुख्यालय में एक सम्‍मेलन में आये नाइक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नक्सलियों के सफाए के लिए वायुसेना का फैसला केन्द्र सरकार को करना है। फिलहाल अभी तक इसकी जरूरत नहीं समझी गई है। उन्‍होंने बताया कि तीन साल पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर में नक्सलियों के खिलाफ इनपुट आपरेशन चलाया गया था।

पढ़ें- नक्‍सलवाद से जुड़ी खबरें

नाइक ने बताया कि उसमें नक्सलियों के क्षेत्रों को सेटेलाइट और टोही विमानों से खंगाला गया था। ऑपरेशन में मिली जानकारियां सरकार को दी गई थी, लेकिन उस पर आगे कार्रवाई नहीं हुई। यदि तभी हमला बोल देते तो सफलता जरूर मिलती। अब नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में केन्द्र सरकार जैसा निर्णय ले‍गी उसी को वायु सेना मानेगी।

गौरतलब है कि पिछले सप्‍ताह नक्‍सलियों ने छत्‍तीसगढ़ में एक बड़ा हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 73 जवान शहीद हो गए थे। उस हमले के बाद जब मीडिया ने गृहमंत्री पी चिदंबरम से नक्‍सलियों के खिलाफ हवाई हमले की बात पूछी तो उन्‍होंने कहा था कि सरकार इस पर विचार कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+