पेयजल के लिए उत्तर पूर्वी राज्यों को आर्थिक मदद
नई
दिल्ली। राजीव गांधी राष्ट्रीय पेयजल मिशन के अंतर्गत वित्त वर्ष 2009-10 में ग्रामीण आवासों और स्कूलों में स्वच्छ पेयजल सुविधाएं के लिए असम को 20 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गयी है। राज्य की क्रियान्वयन एजेंसी राज्य जल एवं स्वच्छता अभियान, असम सरकार को इसके लिए धन जारी किया गया है। यह धनराशि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने असम सरकार को मुहैया करायी है। id="toptextpromo">इसके
अलावा, मेघालय को 10 करोड़ रुपये, मणिपुर को 7.77 करोड़ रुपये, त्रिपुरा को 16 करोड़ रुपये, सिक्किम को 9.80 करोड़ रुपये, मिजोरम को 4.95 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की गई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>राष्ट्रीय
ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम भारत निर्माण का एक संघटक है जो पंचायती राज संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सभी निवासियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य चलाया गया है। ग्रामीण आवासों और स्कूलों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत जारी निर्देशों का पालन करेंगी।











Click it and Unblock the Notifications