श्रीनगर : भीड़ ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर बरसाये
श्रीनगर।
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में 1996 में हुए बम धमाकों को अंजाम देने के दोषी पाए गए छह कश्मीरी लोगों को सजा दिए जाने के विरोध में स्थानीय निवासी मंगलवार को उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर पत्थरबाजी करके अपना गुस्सा उतारा। id="toptextpromo">मंगलवार
को श्रीनगर में दर्जनों युवक पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों से भिड़ गए। छह लोगों को सजा दिए जाने के विरोध में स्थानीय बाजार बंद रखे गए थे। बंद का आह्वान हुर्रियत कांफ्रेंस के अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी ने किया था। बंद के दौरान ही शहर के मुख्य स्थल-लाल चौक के करीब स्थित मैसुमा चौक पर युवकों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को अपना निशाना बनाया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
ने बताया, "पुलिस और सीआरपीएफ ने हमलवारों को खदेड़ने के लिए लाठियों और आंसूगैस का प्रयोग किया। यह घटना मंगलवार सुबह की है।" बंद के दौरान कई महिलाएं भी सड़कों पर उतरी थीं। उन्हें एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस और सीआरपीएफ ने एहतियात के तौर पर नवहट्टा, खानयार, एम.आर. गंज, रैनवारी और साफा कादल जैसे इलाकों में घेराबंदी कर दी है।











Click it and Unblock the Notifications