संतान प्रप्ति के लिए पड़ोसी के बच्चे की बलि
कांशीराम नगर। उत्तर प्रदेश के कांशीराम नगर जिले में एक दंपति ने कथित तौर पर संतान प्राप्ति के लिए एक तीन साल के बच्चे की बलि दे दी। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार को दंपति ने पड़ोसी चंद्रपाल के पुत्र ओमपाल की गांव के बाहर एक मंदिर में बलि दी। पुलिस ने बताया कि ओमपाल का शव देर शाम मंदिर के पास से एक बोरे में बरामद किया गया।
पढ़ें - 15 साल की लड़की ने बच्चे की बलि दी
उन्होंने कहा कि शव का सिर धड़ से अलग था और दोनों हाथ कटे थे, जिससे साफ मालूम होता है कि बलि देने के लिए बच्चे की हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपति ने अपनी जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उन्होंने एक तांत्रिक के निर्देश पर बच्चे की बलि दी, जिसने भरोसा दिलाया था कि किसी बच्चे की बलि देने से उन्हें संतान प्राप्ति हो जाएगी।
गंगवार ने कहा कि कि तांत्रिक को पकड़ने के प्रयास जारी है। साथ ही प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चे की बलि देने में दो-तीन लोग और शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है।













Click it and Unblock the Notifications