'सर्वार्थ सिद्धि योग'ने कुंभ में बढ़ायी भीड़
देहरादून। हरिद्वार में चल रहे कुंभ में करीब पांच हजार वर्ष बाद विशेष 'सर्वार्थ सिद्धि योग' पड़ने के कारण अंतिम शाही स्नान खास हो गया है। प्रशासन ने शहर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद यहां विशिष्ट अतिथियों का आगमन जारी है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज मंगलवार को कुंभ स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे। मेला प्रशासन का दावा है कि बुधवार के मुख्य शाही स्नान में करीब डेढ़ करोड़ लोग डुबकी लगाएंगे।
यहां आरतियों एवं गंगापूजन समारोहों में भी भारी भीड़ दिख रही है। मौसम का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है लेकिन लोगों की आस्था कड़ी गर्मी पर भी भारी पड़ रही है। करीब 40 लाख लोग हरिद्वार पहुंच चुके हैं। मेला प्रशासन के अनुसार सोमवार को करीब 33 लाख लोगों ने गंगा स्नान किया। पुलिस के मुताबिक बुधवार को होने वाले स्नान के में भीड़ और अधिक बढ़ने की संभावना है।













Click it and Unblock the Notifications