'मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करे बांग्लादेश'
एक संगोष्ठी में सोमवार को बांग्लादेश बैंक के पूर्व उप गर्वनर खांदाकेर इब्राहिम खालिद और बांग्लादेश इकोनॉमिक आउटलुक के संपादक सलीम रेहान ने कहा कि बांग्लादेश को पश्चिमी बाजारों में बाधाओं का सामना करना पड़ा है इसलिए उसे पड़ोसी देशों के बाजारों में संभावनाएं तलाशनी चाहिए।
खालिद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ मुक्त व्यापार समझौते के बाद श्रीलंका के निर्यात में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही भारत और पाकिस्तान की तरफ श्रीलंका में होने वाले निवेश में भी इजाफा हुआ है।
रहमान ने कहा कि इस द्विपक्षीय समझौते से बांग्लादेश को एक अरब से ज्यादा उपभोक्ताओं वाला बाजार मिल जाएगा।
बांग्लादेश की पिछली सरकार ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के मुद्दे पर रुकावट पैदा की थी।
उधर, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जनवरी में अपने भारत दौरे पर इस मुद्दे पर सकारात्मक संकेत दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications