परमाणु हथियारों का त्याग नहीं करेगा फ्रांस : सरकोजी

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सोमवार को परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन से इतर सरकोजी ने कहा, "एक ऐसी दुनिया जिसमें परमाणु हथियार न हों.हर कोई उसका स्वागत करेगा लेकिन मैं अपने देश की सुरक्षा को खतरे में नहीं डाल सकता।"

सरकोजी ने सीबीएस न्यूज से कहा, "मुझे एक परमाणु संपन्न देश के तौर पर आणविक हथियार बनाने की वैधता मेरे पूर्ववर्तियों के प्रयास से मिली है। मैं परमाणु हथियारों को नहीं छोड़ सकता क्योंकि मैं दुनिया के स्थिर और सुरक्षित होने के प्रति आश्वस्त नहीं हूं।"

सरकोजी ने कहा, "मैं परमाणु हथियारों को नहीं छोड़ सकता क्योंकि इससे मेरे देश की सुरक्षा में मदद मिलती है। मैं ऐसा एकतरफा ढंग से नहीं करूंगा क्योंकि आज हम जिस दुनिया में रहते हैं वह खतरनाक है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+