श्रीनगर में बंद से जनजीवन प्रभावित

श्रीगनर। जम्मू एवं कश्मीर के अलगावादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी की ओर से श्रीनगर में किए गए बंद के आह्वान से मंगलवार को जनजीवन प्रभावित हुआ।

सड़कों से सार्वजनिक यातायात नदारद रहे। दुकानें, शैक्षणिक संस्थान, बैंक और दूसरे कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद का आह्वान दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में वर्ष 1996 में हुए विस्फोट के मामले में छह कश्मीरियों को सजा होने के विरोध में किया गया है। इन छह लोगों में कट्टरपंथी अलगाववादी नेता फरीदा डार भी है।

पढ़ें- जम्‍मू-कश्‍मीर की अन्‍य खबरें

बंद की वजह से शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुराने शहर इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की बंडी संख्या में तैनाती की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (श्रीनगर) जावेद रियाज ने आईएएनएस को बताया, "हमें सूचना मिली है कि पुराने शहर इलाके में कुछ असामाजिक तत्व कानून एवं व्यवस्था की समस्या खड़ी करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए हमने ऐतिहातन कदम उठाए हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+