इराक में आत्मघाती हमला, 8 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सूत्रों ने कहा है कि एक उत्तर मोसुल शहर में आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को एक इराकी पुलिस गश्त से टकरा दिया। इस हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।
एक अन्य हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने बगदाद के पश्चिम में स्थित अबु गरीब कस्बे में विस्फोटकों से भरी एक छोटी बस इराकी सेना के एक काफिले से टकरा दिया। इस हमले में चार सैनिकों के अलावा एक नागरिक की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य आत्मघाती हमले में 13 सैनिक और दो नागरिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications