भारत को शिक्षित नागरिकों की जरूरत : राष्ट्रपति
उन्होंने कहा कि जब युवा दृढ़ता के साथ काम करेंगे तो भारत निश्चित रूप से एक मजबूत देश के रूप में उभरेगा।
पंजाब पब्लिक स्कूल की स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा, "देश के 54 करोड़ युवा शिक्षित हैं और अगर वह दृढ़ता के साथ काम करें तो भारत निश्चित रूप से एक मजबूत देश के रूप में उभरेगा।"
उन्होंने कहा कि भारत को शिक्षित नागरिकों की जरूरत है, जो अपनी क्षमता का इस्तेमाल नई चीजों के अविष्कार में करें। खासतौर पर 21वीं शताब्दी में राष्ट्र का विकास शिक्षित जनसंख्या से ही संभव है।
पाटील ने छात्रों का स्कूल में अधिक से अधिक समय बिताने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि सीखने और अच्छी समझ बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications