होटल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज
इंदौर। इंदौर के प्रमुख होटल सायाजी में एक महिला की हुई मौत मामले में पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ के इंडियन ऑयल में कार्यरत सैयद शाह अपनी पत्नी तबस्सुम के साथ शनिवार को विजयनगर क्षेत्र स्थित सायाजी होटल में ठहरे थे। रविवार को तबस्सुम ने होटल में भाप स्नान किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
विजय नगर क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होटल प्रबंधन पर धारा 304 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। शाह ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications