इंफोसिस के नतीजे से लुढ़का बाजार (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.66 अंकों की गिरावट के साथ 17,800.34 पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर सेंसेक्स 17853.00 पर बंद हुआ था। मंगलवार सुबह सेंसेक्स 21.62 अंक की गिरावट के साथ 17,831.00 अंक पर खुला। इसके बाद इसमें गिरावट का रुख जारी है।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों के संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी 19.65 अंकों की गिरावट के साथ 5320.65 पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर निफ्टी 5339.70 पर बंद हुआ था। मंगलवार सुबह यह 1.15 अंक की बढ़त के साथ 5340.85 पर खुला था। इसके बाद निफ्टी में भी गिरावट शुरू हो गई।
वित्त वर्ष 2009-10 की चौथी तिमाही में इंफोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को कुल 1,600 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इसमें 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि वित्त वर्ष 2009-10 में इंफोसिस के शुद्ध लाभ में चार फीसदी का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी को कुल 6,219 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जबकि वित्त वर्ष 2008-09 में यह आंकड़ा 5,975 करोड़ रुपये था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications